दुमका : चार अपराधी गिरफ्तार, नौ बाइक बरामद

 

  • अंतरराज्यीय गिरोह के 4 अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी के 9 मोटरसाइकिल किये बरामद

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटना को अंकुश लगाने की दिशा में चलाये गये सघन अभियान के क्रम में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस सूत्रों ने बीते शनिवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खैरवार ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो. नूर मुस्तफा और जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमोद नारायण सिंह के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया।

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने नगर थाना पुलिस, दिग्घी थाना एवं रामगढ़ थाना की पुलिस के साथ संयुक्त कारर्वाई में को 4 युवकों को 2 संदिग्ध मोटरसाइकिल के साथ रसिकपुर रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा। 

इन युवकों से पूछताछ के बाद जांच के दौरान पाया गया कि दोनों के पास से बरामद मोटरसाइकिल चोरी की है। सूत्रों ने बताया कि इस आधार पर नगर थाना कांड संख्या 300/23, 22 दिसंबर 23 को धारा 414/34 दर्ज किया गया। 

पुलिस टीम ने गिरफ्तार चारों युवकों से पूछताछ के बाद स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र में चोरी के अन्य 9 मोटरसाइकिल बरामद किए। बरामद मोटरसाइकिल में दुमका जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र से पूर्व में चोरी किये गये वाहन भी शामिल है। इस तरह गठित पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उछ्वेदन किया है। 

विशेष छापामारी दल सीमावर्ती जिलों के अलावा पश्चिम बंगाल के अलग-अलग थाना क्षेत्र में भी छापामारी कर रही है। शीघ्र ही मोटरसाइकिल चोरी की घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी एवं चोरी की गयी अन्य मोटरसाइकिल बरामद किये जाने की उम्मीद है। 

पुलिस टीम ने छापामारी के दौरान दुमका के रामगढ़ थाना क्षेत्र के लोहरडीह गांव का मुकेश कुमार मिर्धा, पाकुड़ जिले के पाकुड़यिा थाना क्षेत्र के मोगलाबंध का आदित्य कुमार, रॉबिन पाल उर्फ प्रोबिन और इसी थाना क्षेत्र के सरला गांव का महरूम शेख शामिल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse