टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी भवन के प्रांगण में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की आमसभा जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इस आम सभा मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री ललित कुमार पोद्दार ने जिला मारवाड़ी सम्मेलन के 2 वर्षों का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर संस्था की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा 2 वर्षों में अन्नपूर्णा सेवा सहित 50 से अधिक सामाजिक जनसेवा एवं जनकल्याणकारी कार्य किये हैं तथा विभिन्न सभी कार्यक्रमों के आयोजनों में एकजुटता के साथ समाज गठबंधन को मजबूत करने में अपना योगदान एवं पूर्ण सहयोग देने पर सबों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिला मारवाड़ी सम्मेलन के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया ने जिला मारवाड़ी सम्मेलन के 2 वर्षों का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत कर पूर्ण जानकारी दी। आमसभा में चुनाव पदाधिकारी विनोद कुमार जैन ने ललित कुमार पोद्दार को रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र- 2024 - 26 के लिए अध्यक्ष की घोषणा की।
उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ ललित कुमार पोद्दार ने नामांकन पत्र दाखिल किया था तथा उनका नामांकन पत्र वैध पाया गया। जिसे आज निर्विरोध रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नए अध्यक्ष चुन लिया गया।
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री रवि शंकर शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज बजाज, कमल कुमार केडिया, प्रमोद सारस्वत सहित रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार को पुष्प गुच्छ देकर एवं शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का शपथ- ग्रहण समारोह का आयोजन जनवरी माह होगा।
आमसभा का संचालन सुरेश कुमार अग्रवाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन कौशल कुमार राजगढ़िया ने की। आमसभा में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के कार्यों में हमेशा निरंतर सहयोग देने के लिए 10 सदस्यों को पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आमसभा में आए सभी आगंतुक अतिथियों को भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
आमसभा में पवन शर्मा, प्रमोद कुमार अग्रवाल, पवन कुमार पोद्दार, नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, ओमप्रकाश प्रणव, सुरेश कुमार जैन, कमल केडिया, विनोद कुमार जैन, आनंद जालान, संजय सर्राफ, सज्जन पाड़िया, विजय कुमार खोवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, अरुण केजरीवाल, कौशल राजगढ़िया, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, अमित चौधरी, मनीष लोधा, नारायण विजयवर्गीय, राजेश भरतिया, प्रमोद सारस्वत, सुनील कुमार पोद्दार, मुकेश जाजोदिया, अजय खेतान, रमेश चंद्र शर्मा, विद्याधर शर्मा, कमल शर्मा, निर्भय शंकर हरित, अजय डीडवानिया, प्रमोद बगड़िया, भरत बगड़िया, रमाशंकर बगड़िया, संजय पोद्दार, प्रवीण व्यास, नरेश बंका, कमल खेतावत, सुमित महेश्वरी, नारायण महेश्वरी, विजय सरायका, द्वारका अग्रवाल, किशन अग्रवाल, कृष्ण कुमार पोद्दार, सुरेश चौधरी आदि के अलावे बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse