मारवाड़ी कॉलेज को ऑटोनोमस का दर्जा मिलने पर मना जश्न

 

  • स्टाफ काउंसिल की हुई आवश्यक बैठक, मनाया जश्न 
  • आज हमारे लिए खुशी का अवसर है कि हमारे महाविद्यालय की स्वततता जारी है : प्राचार्य डॉ मनोज कुमार

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी महाविद्यालय रांची में महाविद्यालय स्टाफ काउंसिल की एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक के पूर्व झारखंडी पारंपरिक तरीके से प्राचार्य, डॉ मनोज कुमार, प्रो इंचार्ज डॉ आरआर शर्मा एवं डीएसडब्लू डॉ तरुण चक्रवर्ती को स्वामी विवेकानंद सभागार तक ले जाया गया। 

स्वामी विवेकानन्द सभागार में प्राचार्य महोदय ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे लिए खुशी का अवसर है कि हमारे महाविद्यालय की स्वततता जारी है। इसके लिए आप सभी शिक्षक एवं कर्मचारी बधाई के पात्र हैं और हमारी ओर से आप सभी को बधाई और ढेरों शुभकामनाएं। 

आज की इस विशेष बैठक इसलिए बुलायी गयी है कि आगे कि रणनीति तैयार की जा सके कि हम नैक टीम की जांच में कैसे अव्वल दर्जा और ग्रेडिंग प्राप्त करें ताकि हमारे महाविद्यालय की स्वायतता लंबे समय तक जारी रहे। आप सभी को इसमें सहयोग करना है और इसके लिए आज से ही लग जाना है। सारे क्रियाकलापों का रिकॉर्ड नियमित रूप से रखना है ताकि उसे समय पर दिखलाया जा सके। 

प्रो इंचार्ज डॉ आरआर शर्मा एवं डीएसडब्लू डॉ तरुण चक्रवर्ती ने भी सभी को बधाई दी। बैठक में आगे की रणनीति तैयार की गयी। इसमें शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने सुझाव दिये।

इसके बाद खुशी का इजहार सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं द्वारा कैंपस में झारखंडी पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य कर किया। ठीक इसी समय महाविद्यालय के  लाइब्रेरी के एक कर्मचारी शिव शंकर गोप के निधन की सूचना मिलने पर कार्यक्रम को। 

स्थगित कर उसे श्रद्धांजलि सभा में परिवर्तित कर उनकी आत्मा को शांति के लिए दो मिनट की मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी। इसके बाद प्राचार्य के द्वारा नियमपूर्वक आवश्यक कार्यों को छोड़ कार्य दिवस की समाप्ति की घोषणा की गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse