लोहरदगा : जयंती पर याद किये गये मालवीय और वाजपेयी जी

 

  • महाविद्यालय में मनायी गयी पं. मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती
  • मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय में भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आयोजित

टीम एबीएन, लोहरदगा। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आयोजित की गयी।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम में पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी और उपलब्धियां पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखायी गयी।

ऋद्धि मिश्रा ने कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता तो थे ही इस युग के आदर्श पुरुष भी थे। वे भारत के पहले और अंतिम व्यक्ति थे, जिन्हें महामना की सम्मानजनक उपाधि से विभूषित किया गया। 

कविता कुमारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत के महान प्रधानमंत्री थे, उनकी जयंती पर हर साल भारत में 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। वे कुशल राजनेता के साथ महान कवि भी थे।

कार्यक्रम में प्रीति कुमारी गुप्ता, रेणु कुमारी, रश्मि साहू, यशोदा कुमारी, चेतना प्रिया, स्नेहा शर्मा, आरती भगत, रितेश कुमार पाठक, अर्चना कुमारी सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse