टीम एबीएन, लोहरदगा। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में महामना मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष विनोद राय ने मालवीय जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथि परिचय राजीव कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया। बतौर मुख्य अतिथि विनोद राय ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय प्रख्यात समाज सुधारक और महान देशभक्त थे।
भैया बहनों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। विद्यालय की अंग्रेजी विषय की वरिष्ठ आचार्या मधुमिता शर्मा ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि-महापुरुषों की जयंती मनाने से भैया बहनों के जीवन में संस्कार एवं देश भक्ति का भाव जागृत होता है।
इस मौके पर भैया बहनों ने गीत एवं भाषण प्रस्तुत किया। भाषण प्रस्तुति में समृद्धि सिन्हा, एंजेल बेबी, अंकिता उरांव, श्वेता रानी, तनुष्का राज, कशिश कुमारी एवं तन्वय गौतम ने विशेष रूप से भाग लिया। भैया हिमांशु ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।
मौके पर भैया बहनों को संबोधित करते हुए विद्यालय के हिंदी विषय के आचार्य विष्णु दत्त पांडेय ने कहा कि महान सोच के धनी महामना मालवीय बहुआयामी व्यक्तित्व के महापुरुष थे। उन्होंने शिक्षा की ज्योति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की। देश के विकास में उनका योगदान अतुलनीय है।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी भैया बहनों को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। मंच संचालन का कार्य जया मिश्रा ने किया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी आचार्य-आचार्या एवं भैया बहन उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse