न्यूटन ट्यूटोरियल्स के करियर काउंसलिंग और साइंज क्विज में उमड़े विद्यार्थी

 

  • सफलता के लिए एकाग्रता सबसे जरूरी : मदन

एबीएन कैरियर डेस्क। सफलता के लिए सही दिशा में सही मार्गदर्शन में मेहनत करना आवश्यक है। इसके लिए आपकी एकाग्रता सबसे बड़ा व्यवहार है। न्यूटन ट्यूटोरियल्स प्रालि हरिओम टॉवर रांची और खबर मन्त्र हिंदी दैनिक तथा एबीएन द्वारा करियर काउंसलिंग और साइंज क्विज का आयोजन किया गया। 

इस कार्यक्रम में बोलते हुए मदन सर ने कहा कि आज की मेहनत आपको थोड़े ही दिन उन सभी सुविधाओं से लैस कर देती है जिसके लिए हो सकता है आज आप सोच भी नहीं पा रहे हैं। अपने आप पर विश्वास और स्वाभिमान करना आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि माता-पिता और शिक्षकों की डांट से बड़ी कोई और चीज नहीं होती है। शिक्षक जिस छात्र से प्यार करता है उसे ही डांटता और फटकारता है। आइआइटी में आज भी सफल होना करियर की गांरटी है। पूरी दुनिया में इसकी जबरदस्त मांग है और इसका पैकैज में बेहतरीन है। 

मदन सर ने जोर देकर कहा कि अभिभावक और माता-पिता को भी सफलता के लिए अपनी आदत सुधारना चाहिए। बच्चों को मोटिवेट करना और भावनात्मक बातें उनकी सफलता की संभावना को बढ़ा देती है। बच्चों को विषय वस्तु के कॉन्सेप्ट को लेकर प्रणय सर ने कहा कि जब बच्चा सोच लेता है कि मुझे यह करना है उस दिन उसका आधा काम हो जाता है। 

किसी सवाल का जवाब अगर पूरी तरह समझ में आयेगा तक भ्रम की स्थिति ही नहीं रहेगी और सफलता निश्चित होती। कभी भी सवाल का जवाब रट कर नहीं देना चाहिए बल्कि उसे समझ जाना चाहिए। इमरान सर ने बच्चों को कहा जितना देर पढ़ो मन लगाकर पढ़ों सिर्फ दिखावा नहीं करना है। स्कूली शिक्षा में प्रतिशत देखा जाता है जबकि आइआइटी में आपकी योग्यता की परीक्षा होती है।

मोटिवेटर मुरलीधर ने कहा कि शिक्षक का सम्मान और लगाव से आप विषयों को पूरी तरह से समझ पाते हो। 2007 से संस्थान से हजारो छात्र सफल हुए हैं, यह एक बेहतर सेवा ही है। कार्यक्रम के अंत में साइंस क्विज का आयोजन किया गया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse