चोटिल रुतुराज गायकवाड़ टेस्ट सीरीज से बाहर

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। उंगली में चोट के कारण सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है वहीं तेज गेंदबाज हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रहे चार दिवसीय मैच में नहीं खेलेंगे।

बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि गकेबरहा में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में क्षेत्ररक्षण करते समय गायकवाड़ की दाहिनी अनामिका उंगली में चोट लग गई थी। उनका स्कैन कराया गया और विशेषज्ञ परामर्श के बाद बीसीसीआई मेडिकल टीम ने उन्हें शेष दौरे से बाहर कर दिया है। 

वह अपनी चोट के इलाज के लिए बेंगलुरु स्थित एनसीए को रिपोर्ट करेंगे। भारतीय टीम में उनके स्थान पर अभिमन्यु ईश्वरन को शामिल किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse