टीम एबीएन, हजारीबाग। शहर के लोहसिहना थाना क्षेत्र अंतर्गत झील पर शुक्रवार को शाम सात बजे बर्थडे पार्टी मना रहे एक नाबालिग को उसके दो नाबालिग दोस्तों ने तलवार गोदकर हत्या कर दी। फिर वारदात को अंजाम देकर पांचों दोस्त फरार हो गये।
बर्थडे पार्टी में शामिल चचेरे भाई सलमान किसी तरह घायल सकीबुल पिता मो इजहार साकिन कोलघट्टी को ई रिक्शा में लेकर हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रांची या किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।
परिजन आनन-फानन में उसे आरोग्यम अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने सकीबुल को मृत घोषित कर दिया। लोहसिहना थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना को अंजाम देने वाले नाबालिगों की तलाश की जा रही है।
पार्टी में शामिल सलमान ने बताया कि बचपन के सात दोस्त बर्थडे सेलिब्रेट करने झील पर गये थे। वहां तलवार से केक काटा गया। फिर खाने-पीने की पार्टी चली। सभी दोस्त साउंड पर नाच रहे थे। इस दौरान देखा कि सकीबुल की छाती में तलवार से गोद रहे हैं और मजाक कर रहे हैं।
उसके बाद वह घबरा गया। जबकि सभी दोस्त फरार हो गए। इसकी सूचना उसने पहले अपने पिता एवं घर में दी। फिर सड़क पर आकर टोटो को पकड़ा और घायल अवस्था में किसी तरह शकीबुल को लेकर अस्पताल पहुंचा। पिता इजहार कहते हैं कि इस घटना की जानकारी उन्हें बड़े भाई ने दी। जब तक वह अस्पताल पहुंचे तब तक उनका घर उजड़ चुका था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse