इंटर महाविद्यालय में रामानुजन की जयंती आयोजित

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने रामानुजन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। 

श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर छात्र-छात्राओं को रामानुजन के जीवन परिचय और उपलब्धियां से संबंधित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखायी गयी। महाविद्यालय के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने कहा, विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत करने वाला मनुष्य, लक्ष्य को प्राप्त करता है, हमें महापुरुषों की जीवनी से सीख लेनी चाहिए।

 उन्होंने आगे कहा कि श्रीनिवास रामानुजन की प्रतिभा ना केवल भारत अपितु पूरे विश्व को गौरवान्वित करती है। गणित की आचार्या रश्मि साहू ने रामानुजन के जीवनी और उपलब्धियां पर प्रकाश डाला और कहा कि हमें रामानुजन की संघर्षों और उसके बाद मिली उपलब्धियां से सीख लेनी चाहिए। 

कार्यक्रम में प्रीति कुमारी गुप्ता, रेणु कुमारी, यशोदा कुमारी, ऋद्धि मिश्रा, चेतना प्रिया, कविता कुमारी, स्नेहा शर्मा, अर्चना कुमारी, रितेश कुमार पाठक सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse