टीम एबीएन, लोहरदगा। केंद्र सरकार के विरोध इंडिया महागठबंधन लोहरदगा के द्वारा शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से इंडिया महागठबंधन घटक दलों के सभी पार्टी के नेतृत्व व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि भारत सरकार ने संसद से 146 सांसदों का निष्कासन कर संविधान के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखेर भगत ने कहा कि अभी देश में अघोषित इमरजेंसी लागू है। जो भी लोग अडानी और अंबानी के खिलाफ आवाज बुलंद करते हैं, केंद्र सरकार के द्वारा उनकी आवाज को कुचलने का कार्य किया जा रहा है।
झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अंग्रेजों वाली शासन चला रही है। अब केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। क्योकि केंद्र सरकार देश के लोगों को डरा कर राज्य कर रही है।
सीपीआई के अनंत दास और भाकपा (माले) के महेश सिंह सांवरिया ने कहा कि जब से मोदी सरकार आयी है अंग्रेजों के नक्शे कदम पर चल रही है। इसलिए एकजुट होकर मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। साथ ही उसे सत्ता से बाहर करने का आवश्यकता है।
कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिंदू मुस्लिम मंदिर मस्जिद में लड़ाकर राज करना चाहती है, जो देश हित के लिए खतरा है। देश चलाने के लिए सभी जाति धर्म को आगे आना होगा, तभी देश आगे बढ़ेगा।बिहारी वर्मा ने कहा कि महागठबंधन ही एकमात्र विकल्प है। जो देश को सुरक्षित कर सकता है।
धरना प्रदर्शन में रीना भगत, मोहन दुबे, शाहिद अहमद बेलू, सदरूल अंसारी, अनिल उरांव, अजय उरांव, अफरोज आलम, सीमा परवीन, विशाल डुंगडुंग, शंभू प्रजापति, युसूफ अंसारी, मोजम्मिल अंसारी, विनय उरांव राधा तिर्की, तनवीर गौहर, जुगल उरांव, युनूस अंसारी, सददेव भगत, बालमुकुंद लोहरा, गोपाल महतो, चारो भगत, अस्मत अंसारी, एमडी कैश, सानियारो उरांव, जगदीश महतो, नागेंद्र वर्मा, यूसुफ अंसारी, शंकर उरांव, समसुल हक, रुस्तम अंसारी, काले उरांव, कबीर अंसारी, एजाज अंसारी, संगीता उरांव, समूल अंसारी, कामिल टोपनो, कमलेश राम, जफर इकबाल रौनक इकबाल, युवांती देवी, सरस्वती देवी, जिलानी अंसारी, सतीम टोप्पो, श्यामनंदन लोहरा, चैतू मुंडा, हसीब अंसारी, गंगा उरांव, धनेश्वर उरांव, गंगा जी, दुखा भगत, भीम उरांव, मीर नाहिद, संजू तूरी, वारिश अंसारी, अफरोज आलम, संतोष उरांव समेत बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse