लातेहार : हथियार और लेवी के रुपये के साथ जेजेएमपी के चार उग्रवादी गिरफ्तार

 

टीम एबीएन, लातेहार। जिले के छिपादोहर पुलिस ने जेजेएमपी के चार उग्रवादियों को हथियार और वसूली गई लेवी की राशि के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार की शाम उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। 

हालांकि, इसकी जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। छिपादोहर थाना परिसर में बरवाडीह सर्किल इंस्पेक्टर अनिल उरांव ने प्रेस वार्ता कर उक्त आशय की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के हंसराज टोला में नवीन तिर्की के घर के पास अज्ञात अपराधी हथियार के साथ पहुंचे और ग्रामीणों के साथ गाली गलौज और मारपीट कर रहे हैं। 

मामले की सत्ययता की जांच के लिए पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची, तो देखा कि सच में कुछ लोग नवीन तिर्की के घर में घुस कर उसके साथ गाली गलौज व हल्ला कर रहे हैं। पुलिस को आते देख सभी अपराधी भागने लगे।

हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार अपराधियों को पकड़ लिया। जिसमें सामदेव सिंह, रामसुंदर सिंह, अख्तर अंसारी और लक्ष्मण ठाकुर शामिल हैं, जबकि मोहन परहिया उर्फ आलोक परहिया भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए सभी उग्रवादी लातेहार थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। 

बरवाडीह सर्किल इंस्पेक्टर ने आगे बताया कि पकड़े गए चारों अपराधी जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहारा के कहने पर लेवी वसूलने एवं जमीन में कब्जा दिलाने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि हंसराज टोला में अपने संगठन के पुराने साथी मोहन परहिया के कहने पर जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए आये थे।

गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से चार मोबाइल, एक देसी कट्टा, दो कारतूस, लेवी के 71 हजार रुपये और उपयोग में लाया गया एक स्विफ्ट कार (जेएच 01ईजे-3734) बरामद किया गया है। छापामारी अभियान में छिपादोहर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, पुअनि रंजीत राम और काशी महली समेत कई जवान शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse