वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में मना क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 20.12.2023 बुधवार को वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जैकब खलखो (युवा मार्गदर्शक) थे। 

इस कार्यक्रम की शुरुआत बाइबल वचनों के साथ किया गया, जिसमें प्रभु यीशु के जन्म संदेश प्रेम, विश्वास, शांति और आशा का संदेश देते हुए प्रत्येक विद्यार्थियों और शिक्षक शिक्षिकाओं और अभिभावकों के दिलों तक पहुंचाया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सारे कार्यक्रम में विभिन प्रांतो के क्षेत्रीय संगीतों एवं नाच के द्वारा यहां बैठे बैठे ही उत्तर और दक्षिण तक प्रभु के जन्म संदेश को पहुंचाया।  

कार्यक्रम में वाईएमसीए रांची के महासचिव महोदय चोनहास कुजूर, सह महासचिव महोदय मनोज बागे, वाई एम सी ए धुर्वा के शाखा सचिव महोदय सौरव मुर्मू, वाई एम सी ए कांटाटोली के शाखा सचिव महोदय आशीष टोपनो, प्रचार्या महोदया सुषमा रोजी टोप्पो, वाई एम सी ए कम्युनिटी सेंटर के प्रोग्राम कोआर्डिनेटर महोदय मोहम्मद मिन्हाज, सैमसन खलखो, सीनियर अकाउंटेंट बाल्मिकी पांडे, राकेश शरण, मृत्युंजय शर्मा, अन्य अतिथिगण, शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्तित थे। विद्यार्थियों एवं अभिभावकगण सभी ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse