टीम एबीएन रांची। आज दिनांक 22.12.2023 को सुबह 11 बजे से एसपीजी मिशन मध्य विद्यालय चुटिया रांची में चहारदीवारी का संस्कार विधि से क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के चहारदीवारी एवं प्रवेश द्वार का संस्कार सीडीईएस सचिव और आज के मुख्य अतिथि ने किया।
इसके पश्चात विद्यालय सभागार में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसका प्रारंभ विद्यालय के अध्यक्ष रेव्ह सामुएल नाग की प्रार्थना एवं प्रभारी प्राचार्य मेडविन दादेल के स्वागत भाषण से प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम में केजी और पहली कक्षा के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किये। साथ ही वर्ग 2, 3 और 4 के बच्चों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किये। क्रिसमस से संबंधित एकांकी ने सबों का मन मोह लिया। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षिकाओं ने भी मिलकर संगीत प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि सामुएल भुइयां ने बच्चों को संदेश दिया और कहा कि यीशु जिस तरह अपने माता-पिता का आदर करते थे एवं उनकी आज्ञा को मानते थे, हमें भी उसी प्रकार अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करना है। ताकि हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
मौके पर रेव्ह डेविड, रेव्ह जोलजस कुजूर, रेव्ह अनिल महंगा, रेव्ह सिकंदर नाग, डॉक्टर अनुज कुमार तिग्गा, सारिका शॉ, मनोज तिग्गा आदि गणमान्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय सचिव डॉक्टर अनुज कुमार तिग्गा ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse