टीम एबीएन, लातेहार। दिनांक 22 दिसम्बर 2023 को संत जेवियर एकेडमी लातेहार में ऐनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सह क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
रंगमंच में आसीन मुख्य अतिथि स्वाति विजय उपाध्याय, प्रधानाध्यापक फादर हबील कुजूर, एसबीआई बैंक मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी के सदस्य सर उमेश टोप्पो, संत जेवियर एकेडमी के मैनेजर फादर सुमन निरंजन मिंज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तत्पश्चात संस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने अपने कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बीच में डाल्टनगंज धर्मप्रांत के नव नियुक्त बिशप थियोडोर का आगमन हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर हबील कुजूर ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का पूरे गर्मजोशी से स्वागत किया।
बच्चों का कार्यक्रम बहुत ही शिक्षाप्रद एवं मनमोहक रहा। नृत्य प्रस्तुत के बीच-बीच में बच्चों को प्रिटोसिक दिया गया। इसमें मुख्य रूप से उन सभी बच्चों को समानित किया गया, जिन्होंने विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जैसे- हिंदी और अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता, ड्राइंग, संगीत, डांस, फैंसी ड्रेस और अन्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
मुख्य अतिथि स्वाति विजय उपाध्याय जज लातेहार ने बच्चों के लिए अपने संदेश में कहा कि बच्चे कभी भी हार न मानें पर हमेशा मेहनत करें। जिंदगी में जब हम असफल होते हैं तो यह हमें नई शिक्षा देती है। बस हमे मेहनत से हर नहीं मानना चाहिए।
बिशप थियोडोर जो हमेशा बच्चों के प्रिय रहे हैं और हमेश बच्चों को उनके सफल जीवन के लिए सुझाव देते रहते हैं। उन्होंने बच्चों को अपने संदेश में कहा कि बच्चे हमेशा मन के सच्चे होते हैं और अभी जो आपका समय है अपना जीवन बनाने का है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse