प्रांतीय कला संगम में सम्मिलित हुए प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

 

प्रांतीय कला संगम में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज की आकांक्षा पांडे द्वितीय

टीम एबीएन, लोहरदगा। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय लोहरदगा में प्रांतीय कला संगम में सम्मिलित हुए प्रतिभागियों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। 

प्रांतीय कला संगम उत्सव सरस्वती विद्या मंदिर राजकमल धनबाद में आयोजित हुआ थो किशोर वर्ग बहनों में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में आकांक्षा पांडे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

रंगोली प्रतियोगिता में अनिमा कुमारी और अंजली कुमारी ने भाग लिया था, इनकी सहभागिता भी काफी सराहनीय रही। सभी विजेता प्रतिभागियों और संरक्षक आचार्या कविता कुमारी को प्राचार्य उत्तम मुखर्जी के द्वारा प्रमाण पत्र और पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। 

प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने कहा कि हमें अगर जीवन में लक्ष्य प्राप्त करना है तो परिश्रम की निरंतर बनाए रखकर सुधार का सबक सीखना होगा और आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम में शिक्षक- शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse