रांची : महज 24 घंटे में बुझ गये दो घरों के चिराग

 

टीम एबीएन, रांची। महज 24 घंटे में एक अनहोनी ने दो घरों के चिराग बुझा दिये। जिला में शनिवार को डूबने तीन सगे भाई-बहन समेत चार बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया। जिला के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के माल मंडरो गांव में तालाब में डूबने से दो सगे भाई और एक बहन की मौत हो गयी। 

वहीं बलबड्डा थाना क्षेत्र के धनकुड़िया में हुई एक अन्य घटना में 6 वर्षीय बच्चे की मौत धनिक बांध में डूबने से हो गयी है। तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गयी। इसमें एक ही परिवार के तीन बच्चे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार को सभी बच्चे गांव के तालाब में स्नान करने गये थे। सबसे बड़ा भाई मारूफ अंसारी (7) डूबने लगा। 

इसके बाद पास ही खड़े छोटा भाई (5) उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। लेकिन अपनी बहन के साथ-साथ सभी पानी में बह गये और तीनों ही तालाब में डूब गये। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। इसकी सूचना बच्चे के पिता आमिर अंसारी को मिली वो तालाब के पास आये। लेकिन तब तक तीनों भाई बहन पानी में समा चुके थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse