एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी की पिछले साल विश्व कप के दौरान पहनी गई छह जर्सी नीलामी में 78 लाख डॉलर में बिकी। नीलामी करने वाली संस्था सोथबी ने यह घोषणा की।
सोथबी ने बताया कि मेसी ने इन शर्ट को कतर में 2022 में खेले गए फीफा विश्व कप के पहले चरण के मैचों में पहना था। इस साल खेल से जुड़ी वस्तुओं की नीलामी में यह सर्वाधिक कीमत पर बिकने वाली वस्तु रही। अर्जेंटीना ने विश्व कप फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अपना तीसरा खिताब जीता था।
निर्धारित समय तक दोनों टीम 3-3 से बराबरी पर थी जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया था। मेसी की इन शर्ट के लिए विजेता बोली लगाने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse