एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्र ने एनएलसी इंडिया लिमिटेड को झारखंड में औपचारिक रूप से एक कोयला ब्लॉक आवंटित किया है। सरकारी स्वामित्व वाली इकाई ने बीते शुक्रवार को यह जानकारी दी। अगस्त में आयोजित वाणिज्यिक नीलामी के तहत यह सार्वजनिक उपक्रम, झारखंड के लातेहार जिले में उत्तरी धादु (पश्चिमी भाग) खदान के लिए सफल बोलीदाता के रूप में उभरा था।
एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने शेयर बाजार को सूचना में कहा- 14 दिसंबर, 2023 को आयोजित समारोह में सचिव (कोयला) ने एनएलसी इंडिया लिमिटेड को कोयला ब्लॉक के लिए आदेश जारी किया था। इस कोयला खदान में 43 करोड़ 46.5 लाख टन का भंडार है। एनएलसी इंडिया कोयला मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न कंपनी है। इस पीएसयू का मुख्य कामकाज खनन और बिजली उत्पादन है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse