विभिन्न मांगों को लेकर चौकीदारों धरना 24वें दिन जारी, आमरण-अनशन का 11वां दिन

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार  पंचायत चौकीदारों की 6 सूत्री मांगों को लेकर राजभवन के पास  रांची में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का 24वें दिन और क्रमबद्ध आमरण अनशन का 11वा दिन दिन जारी है। क्रमबद्ध आमरण अनशन 16 दिसंबर को  10:20 राज्य अध्यक्ष कृष्णदयाल सिंह द्वारा क्रमबद्ध आमरण अनशन शुरू किया गया था। 

गुरुवार को 24 घंटा होने के बाद 10:20 बजे आनंद डुंगडुंग को चौकीदारों ने जूस पिलाकर अनसन तुड़वाय और 24 घंटे के लिए अनशन पर संतोष भगत जो घाघरा थाना जिला गुमला के सेवानिवृत चौकीदार के आश्रित है बैठ गए है जिसकी अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष कृष्णा दयाल सिंह ने की अपनी 6 सूत्री मांगों में सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुन: सेवा में योगदान कराने हेतु सभी उपायुक्तों को आदेश देना और सेवा विमुक्त और चौकीदारों के रिक्त पदों पर निकाला  गया विज्ञापन रद्द करने और विज्ञापन निकालने पर  रोक लगाने 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार- दफदारों के  आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने का आदेश सभी उपयुक्त को देना चौकीदारों के रिक्त पदों पर विज्ञापन निकालकर नियुक्ति करने पर रोक लगाना झारखंड चौकीदार स्वर्ग नियमावली 2015 के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर बीट  सृजित करना सेवा विमुक्त सभी चौकीदारों को पुन: सेवा में  योगदान करने और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्ति चौकीदार दफादार के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने हेतु भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16(4)  भावना के आलोक में तत्काल अध्यादेश जारी करना वर्दी भत्ता प्रति वर्ष 10000 देना चौकीदार दफादार को भी 13 माह का वेतन देना स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति का लाभ देना 31/ 12/ 1989 को सेवानिवृत्ति चौकीदार दफादार के आश्रित की नियुक्ति झारखंड कैबिनेट द्वारा पारित संकल्प के आलोक में करना, अनुकंपा के आधार पर आश्रितों में पोता नाती को जोड़ना और बाल  पुलिस की तरह ही बाल चौकीदार की नियुक्ति करना प्रमुख है। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष कृष्णा दयाल सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार और सेवा बिमुक्त चौकीदारों के रिक्त पदों पर निकाला गया विज्ञापन तत्काल रद्द किया जाये। 

श्री सिंह ने कहा कि झारखंड चौकीदार स्वर्ग नियमावली 2015 की कंडिका 2(9) के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर नया विट सृजित कर नए विटो पर विज्ञापन निकाला जा सकता है। श्री सिंह ने कहा कि यदि चौकीदार दफादार के पुराने बेटों पर विज्ञापन निकाला गया तो सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार के आश्रित और सेवा विमुक्त चौकीदार बहाल नहीं हो पायेंगे और इसका सीधा असर जनहित और राज्यहित पर पड़ेगा क्योंकि पूस्त दर पुस्त  एक ही परिवार से चौकीदारी करने के कारण इनकी सूचना जनहित और राजहित में बहुत महत्वपूर्ण होती है।

श्री सिंह ने बताया की चौकीदारी व्यवस्था में 90% अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग (1+ 2) के लोग पूस्त दर पुस्त से काम करते आ रहे हैं चौकीदार दफादारो का जितना पद रिक्त है 95% इन्हीं वर्गों से रिक्त है विज्ञापन निकलने पर स्वीकृत पदों पर आरक्षण  रोस्टर लगाया जा रहा है जिसके कारण सेवा विमुक्त चौकीदार दफादारो के आश्रित और सेवानिवृत  चौकीदार दो प्रतिशत भी नियुक्त नहीं हो पाएंगे सृजित नया बीट पर ही आरक्षण रोस्टर लगाया जाए।

श्री सिंह ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16 (4) की भावना के आलोक में सेवा विमुक्त  चौकीदारों को पुन: सेवा में योगदान कराने  और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार घटवार दिग्वार और सरदारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने हेतु तत्काल अध्यादेश जारी करें अन्यथा चौकीदारी व्यवस्था में पूस्त दर पुस्त से कार्यरत 95% अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के लोग इस व्यवस्था से बाहर हो जोंगे। 

झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के संयुक्त सचिव स्मसुल अंसारी  ने बताया की आज माननीय विधायक श्री  अमर कुमार बावरी नेता प्रतिपक्ष विधानसभा झारखंड धरना स्थल पर आए थे उनके साथ माननीय विधायक श्री भानु प्रताप शाही जी  भवनाथपुर और माननीय विधायक श्री अमित कुमार मंडल जी गोड्डा भीआए थे जिन्हें जिन्हें चौकीदार पंचायत के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

चौकीदार पंचायत के राज्य अध्यक्ष कृष्णा दयाल सिंह ने ज्ञापन सौंपते हुए झारखंड राज्य दफादार् चौकीदार पंचायत के मांगों पर विस्तार से जानकारी दिए और विधानसभा में हमारी मांग पर चर्चा करने हेतु रिक्वेस्ट किए हैं इस पर माननीय तीनों विधायक शह अमर कुमार बावरी नेता प्रतिपक्ष विधानसभा झारखंड ने अस्वस्थ किए हैं कि चौकीदारों की मांग जायज है हम इनकी समस्याओं को विधानसभा में रखेंगे।

वही समसुल अंसारी ने कहा कि अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 23वां दिन जारी रखते हुवे दिनांक 6 दिसंबर  2023 से शुरू किया गया कर्मवध आमरण अनशन  तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी। 

धरना प्रदर्शन में सर्वश्री सहायक खलखो प्रति उरांव शनिचर्य उरांव मंगरी उरांव विजय कुमार उरांव सोमरा उरांव मिथिलेश यादव,नौशाद, सरजू यादव, किरिस्ना यादव, अनिल कुजूर, नेजावत अंसारी आलम,मोहम्मद इंतेखाब आलम, शिवचरित्र पासवान,  बरसा ,एतवा उरांव,गणेश मांझी,कुमुद पासवान, आनंद डुंगडुंग, विकास सिंह, सरोज इंदिवर, रामकिशन गोप, शैलेश महतो, अशोक राय, अनिल टेटे, पप्पू कुमार मिर्धा, खेला हंसदा, सुधीर मिर्धा, बिजेंद्र कुमार, उड़िया हेंब्रम विनोद यादव के साथ काफी संख्या में पंचायत के सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के समसुल अंसारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse