एबीएन न्यूज नेटवर्क, रांची। मांडर में एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। घायल युवक ने उपचार के दौरान रिम्स में दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रांची जिला के मांडर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात को एक मानसिक रूप से कमजोर लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में मारपीट कर डेविड मिंज नामक 37 वर्षीय युवक को घायल कर दिया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी।
डेविड मिंज मांडर के ही झिंझरी गांव का रहने वाला था और वर्तमान में पिछले एक माह से टटकुंदो गांव में अपने दोस्त काली उरांव के घर में साथ रह रहा था। युवक नागपुरी गीत गाता था और शराब का खूब सेवन करता था।
इस घटना के संदर्भ में ग्रामीणों ने बताया है कि लड़की को घर में अकेला छोड़ परिवार के लोग खेत में काम करने गये थे। शाम को जब वह वापस लौटे तो लड़की घर में नहीं मिली। गांव में उसे ढूंढ़ने के क्रम गांव के किसी ने बताया कि लड़की को डेविड मिंज के साथ देखा गया था।
शुरू में पूछने पर डेविड मिंज लड़की के संबंध में कुछ नहीं बताया, जब परिजनों ने सख्ती की तो उससे मिली जानकारी के आधार पर लड़की को गुरुवार शाम करीब देर शाम बस्ती के पास कंचन शाही के निजि पतरा से बरामद कर लिया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse