जनवरी में होगी झारखंड में शिक्षक भर्ती परीक्षा

 

  • आ गयी डेट, 26000 पदों पर वैकेंसी

टीम एबीएन, रांची। रखंड में शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाली उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से टीजीटी और पीजीटी टीचर भर्ती परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो गयी है। 

लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार लाखों युवा कर रहे थे। बता दें कि इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन जनवरी महीने में होगा। झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से स्कूल 26000 पदों पर भर्तियां होंगी। 

इसमें टीजीटी, पीजीटी टीचर और प्राइमरी टीचर की भर्तियां होनी है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 15 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया था। अब इस वैकेंसी के लिए परीक्षा की तारीख में घोषणा हो गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse