टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला में हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार सेन्हा थाना क्षेत्र के शाहीघाट पथ पर बदला नदी पूल के समीप अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल संख्या जेएच 08एच 1078 दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। घटना की सूचना पर पहुंची सेन्हा थाना पुलिस ने शव को लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक एक युवती को मोटरसाइकिल पर बिठा कर अपने घर पेशरार प्रखंड के चपरोंग जा रहा था। दुर्घटना में युवती भी घायल हुए है जिसका इलाज अन्यत्र चल रहा है। युवक की पहचान चापरोंग गांव निवासी मनोरंजन बखला के रूप में हुई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse