लोहरदगा : टिको कुंबा टोली में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात

 

  • लोहरदगा जिला परिषद् अध्यक्ष ने टिको कुंबा टोली में घटना का लिया जायजा

टीम एबीएन, लोहरदगा। कुडू थाना क्षेत्र के जीमा पंचायत के टिको कुंबा टोली में जंगली हाथियों ने काफी उत्पात मचाया, जिसमें ग्रामीणों के घर तोड़ और काफी खेत में लगे फसल को नुकसान पहुंचाया है। गुरुवार शाम को ही हाथी गांव के अंदर प्रवेश कर गये। उसके पश्चात रात 11बजे उत्पात मचाते हुए जंगली हाथियों ने लोगों के घर को तोड़ दिया और और फसल को भी बर्बाद कर दिया। 

घटना की जानकारी के बाद लोहरदगा जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी भगत घटना स्थल पर पहुंची एवम लोगों से मिलकर घटना का जानकारी लिया कहा हरसंभव  मदद की जायेगी, जो भी नुकसान हुआ है उसका मुवाजा जल्द ही दिलाया जायेगा।

मौके पर लोहरदगा जिला आदिवासी छात्र संघ अध्यक्ष अवधेश उरांव, आदिवासी छात्र संघ कुडू प्रखंड अध्यक्ष अमित उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल उरांव, हीरामनी उरांव, लखन उरांव, बिनोद उरांव, बन्नू उरांव एवम ग्रामीण उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse