टीम एबीएन, रांची। कौशल विकास योजना के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशानुसार विभिन्न स्कूलों में चल रहे वोकेशनल एडुकेशन के अंतर्गत मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय, रांची के 9th से 12th तक के छात्र-छात्राओं को दिनांक 13–12–2023 को औद्योगिक भ्रमण पर लालपुर स्थित होटल रैनड्यू का भ्रमण कराया गया। जिसमें उनकी प्रशिक्षक, अंबरीन ताबा भी शामिल थी।
सामान्य प्रबंधक मयंक सर ने छात्रों का सवागत किया और इस प्रकार की अनुभवों की शिक्षाएं उनके शैक्षिक सफलता के मार्ग में महत्वपूर्ण हैं, इस पर जोर दिया। होटल रेन्ड्यू के विभिन्न विभागों का समर्पित दौरा, जिसमें फ्रंट डेस्क से लेकर रसोई तक, छात्रों को होटल के संचालन का पूर्ण दृष्टिकोण प्रदान किया।
इस भ्रमण के द्वरान छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित और जागरूक नजर आये।
प्रधानाध्यापक आशीष कुमार के नेतृत्व में वोकेशनल ट्रेनर अंबरीन ताबा और पूनम कुमारी के साथ विद्यार्थियों ने इस भ्रमण से बहुपयोगी अनुभव प्राप्त किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse