टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। हजरत सूफी अयाजशाह वारसी रहमतुल्ला अलैहे का तीन दिवसीय 53वां सालाना उर्स शुरु हो गया। इस मुबारक मौके पर झुमरी तिलैया के अयाज नगर भदोडीह धूमधाम से ऐराकीन कमेटी हजरत गुलामे की बरिया सूफी अयाज शाह वारसी रहमतुल्ला अलैह के द्वारा मनाया जा रहा है।
इस दौरान कुरानखानी, मिलादुन्नबी उलमाओं द्वारा तकरीर, चादरपोशी, लंगरखानी, महफिले समा आयोजित की जायेगी। वहीं गुरुवार को आजाद नगर से चादरपोशी कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल।
शहर के विभिन्न चौक चौराहे का भ्रमण करते हुए अयाज नगर हजरत सूफी अयाज शाह वारसी के आस्ताना के पास पहुंचकर चादरपोशी की गयी। पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंची और मजार पर चादरपोशी कर क्षेत्र में अमन-चैन की दुआ मांगी। लोगों ने मजार पर फतिया पढी और देश दुनिया के लिए दुआएं मांगी।
मौके पर पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अनवर उल हक, हाजी गुलाम जिलानी, वार्ड पार्षद शमीम आलम, चुन्नू मंसूरी, पप्पू खान वारसी, इनामुल हक टिंकू, अमीन वारसी, शाहिद खान, वारसी, गुड्डू, सरफु खान, फारुक खान, वारसी, सेराज खान, ग़ालिब खान, मिस्टर वारसी, इबरार वारसी आदि लोग शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse