शहर के लिए सौगात है नटराज कला केंद्र : शालिनी

 

  • डॉक्टर गली में हुआ नटराज कला केंद्र का उद्घाटन
  • राजेश भदानी ने कहा- कला को तराशना है उद्देश्य 

टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के सबसे पुराने नृत्य सिखाने वाली संस्था नटराज कला केंद्र एक नए क्लेवर में शहरवासियों के कला प्रेमियों एवं छात्रों के लिए अपने द्वार खोली है। कला की सौगात देने के उद्देश्य से खुले केंद्र का विधिवत उद्घाटन पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने फीता काट कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि क्षेत्र को कला से जोड़ने का सबसे पुरानी संस्था नटराज कला केंद्र है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र के निदेशक राजेश भदानी ने अबतक हजारों प्रतिभाओं को तरासकर नृत्य में छात्रों को नई उड़ान दी है। यह केंद्र न ही नृत्य प्रेमियों के लिए उपहार है, बल्कि भाग दौड़ से भरे जीवन शैली में महिला पुरुषों को भी शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम की शुरुआत आरिनी भदानी ने क्लासिकल डांस कर लोगों को लुभाया।

निदेशक राजेश भदानी ने बताया कि केंद्र में सैमी क्लासिकल, भरत नाट्यम, एरोबिक एवं जुंबा फिटनेस, कंटेमप्रेरी, हिप हॉप, लॉकिंग पॉपिंग, ब्रेक डांस, फोक, कत्थक, सालसा, जॉर्ज आदि नृत्य सिखाये जाते हैं। उन्होंने कहा कि एरोबिक एवं जुंबा फिटनेस म्यूजिक के धुन पर किया जाने वाला नृत्य लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। 

मौके पर राज कुमार मोदी, जितेंद्र कुमार, पिंकी जैन, रवि कपसीमे, अमित कुमार, मिलन शाहाबादी, निक्कू सेठ, गोपाल चौधरी, सेन्टर की निर्देशिका अंजना भदानी, अंकित गुप्ता, अवनिंदर सिंह, ललिता भदानी,पारुल गुप्ता, हरमीत सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse