टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। प्रेरणा शाखा की बैठक गुरुवार को झुमरी तिलैया के ब्लॉक रोड स्थित शाखा उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया के कार्यालय सभागार में हुई। बैठक में अध्यक्ष श्रेया केड़िया, सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच और इसकी इकाइयां प्रेरणा शाखा, सुरभि शाखा, समर्पण और चेतना शाखाएं सामाजिक दायित्व के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति तक के लोगों की सेवा में जुटा है।
बेटी बचाओ बेटी पढाओ, कन्या भ्रूण संरक्षण जैसे मुद्दे पर आधी आबादी समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम भी फैला रही है। बैठक में 15 दिसंबर को वृद्वाश्रम में वहां के लोगों के लिए मांग को देखते हुए रूम हीटर के अलावा खाद्य सामग्री का वितरण किया जायेगा। वहीं 17 दिसंबर को हेल्थ चेकप कैंप का आयोजन नंदिनी अपार्टमेंट में किया जायेगा।
इसके अंतर्गत शुगर, कोलेस्ट्रॉल और पैनर्क्रियाज और यूरिक एसीड की जांच की जायेगी। वहीं ठंड को देखते हुए कंबल वितरण जरुरतमंदों को किया जायेगा। वहीं 7 जनवरी को प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच मंडल क के अंतर्गत रांची, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी तथा कोडरमा की बैठक और पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता, महामंत्री सार्थक अग्रवाल, मंडल क की प्रांतीय उपाध्यक्ष विनीता सिंघानिया उपस्थित रहेंगे। बैठक में कोषाध्यक्ष सीए गुंजन अग्रवाल ने आय-व्यय का व्यौरा प्रस्तुत किया जिसे ध्वनि मत से पास किया गया।
इसके बाद दिसंबर में सदस्यों के जन्मदिन वा शादी की सालगिरह को लेकर खुशी का इजहार किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, उप सचिव मीना हिसारिया,ज्योति अग्रवाल, उषा शर्मा आदि मौजूद थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse