टीम एबीएन, गुमला। गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के बुढ़ीखाड़ गांव के हनुमान मंदिर के पास दो अज्ञात लुटेरों के द्वारा एक शिक्षक से हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया।
सड़क लूट की घटना के बाद बीच बचाव में पहुंचे युवक को भी लुटेरों ने निशाना बनाया और उसे गोली मारकर घायल कर दिया। आपको बता दें कि शिक्षक के साथ लूटपाट के दौरान दो लुटेरों के द्वारा गोली चलाई गई। जिसमें शिक्षक को बचाने गए आटो चालक और सह मालिक दोनों घायल हो गये।
थाना क्षेत्र के खरसोता गांव निवासी टेंपो चालक सह मालिक धर्मेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं अपने टेंपो से चालक के साथ सवारी भरकर मोहम्मद गंज से मझिआंव आ रहा था। उसी दौरान बुढ़ीखांड़ हनुमान मंदिर के सामने देखा कि एक मोटरसाइकिल सवार दो लोग दूसरे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से छिना झपटी कर रहे हैं।
पहले तो लगा कि सड़क हादसा हुआ है और उसी को लेकर लोग आपस में छीना झपटी कर रहे हैं। यही समझ कर मदद के लिए टेम्पो रोक दिया। जब तक कुछ समझ पाता कि एक लुटेरा ने पिस्तौल निकाल कर गोली चलाई तो दाहिने पैर के निचले भाग में गोली लग गयी।
जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया और डर के मारे चालक व सवारी को जल्दी भागने को कहा। इसके बाद मझिआंव रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचा। इसके बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।
लूट के शिकार हुए भुक्तभोगी हेड मास्टर शंभू नाथ प्रसाद ने बताया कि वे अपने स्कूल से छुट्टी कर अपने घर मझिआंव लौट रहे थे कि अचानक बुढ़ीखांड़ हनुमान मंदिर के समीप एक सफेद रंग की अपाची बाइक सवार दो नकाबपोश लोग पहुंचे। दोनों की उम्र करीब 30-32 साल होगी।
दोनों ने पहले रोकने के लिए इशारा किया, मैं समझा कि कोई अपने लोग रोक रहे हैं। जैसे मैंने बाइक रोकी, वे दोनों भद्दी-भद्दी गाली देते हुए मेरा बैग लूटने का प्रयास करने लगे। जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरे छाती पर मुक्का से ताबड़-तोड़ पिटाई करने लगे।
मैं बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। इसी बीच टेंपो मझिआंव की ओर जा रही थी, वह आ गया। टेम्पो चालक कुछ समझ ही पाता कि उसमें से एक लुटेरों ने टेम्पो चालक को गोली मार दी। घटना के बाद माझीयाओ पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse