दशरथ चंद्र दास ने किया पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त का पदभार

 

टीम एबीएन, मेदिनीनगर, (पलामू)। दशरथ चंद्र दास (भाप्रसे) आज पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा ने पलामू के आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किये जाने को लेकर बधाई दी और पलामू प्रमंडल की भौगोलिक एवं वर्तमान वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

आयुक्त के सचिव अरविंद कुमार, उपनिदेशक कल्याण मतियस विजय टोप्पो, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार, डीएसपी एडमिन राहुल देव बड़ाईक, प्रशाखा पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी, आयुक्त के पीए अमित रंजन, नाजिर प्रेम धीरज कुमार आदि ने गुलदस्ता भेंट कर आयुक्त का स्वागत किया। इसके पूर्व आयुक्त कार्यालय पहुंचने पर आयुक्त को जिला प्रशासन की ओर से गार्ड आफ आनर किया गया।

आयुक्त दशरथ चंद्र दास ने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने कार्यालय कर्मियों से परिचय प्राप्त किया एवं विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse