टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में मंगलवार की देर रात डेली मार्केट थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी में भीषण आग लग गयी। भीषण आग लगता देख वहां के दुकानदारों में खलबली मच गयी और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच वहां मौजूद दुकानदार ने इस बात की जानकारी डेली मार्केट थाना पुलिस को दी।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुकानदारों के साथ आग बुझाने में लग गयी। बाद में आगजनी की सूचना दमकल विभाग को दी गयी। दमकल विभाग की गाड़ियां देर रात तक दिल्ली मार्केट पहुंची। लेकिन तंग गलियों और संकरी गलियों के कारण वह वहां तक नहीं पहुंच सकी।
पुलिस प्रशासन की ओर से राहत कार्य चलाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जब आग लगी, उस वक्त सब्जी मार्केट में भीड़भाड़ नहीं थी। दमकल गाड़ी आग बुझाने का कार्य कर रही थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse