धीरज साहू के घर की जमीन के अंदर भी है खजाना!

 

टीम एबीएन, रांची। धन कुबेर कांग्रेस सांसद धीरज साहू के आवासीय परिसर में जमीन के अंदर भी जेवरात छुपाये जाने की सूचना मिली है। जानकारी मिलने के बाद आईटी की टीम मशीन के द्वारा सांसद के घर के कैंपस की जांच शुरू कर चुकी है।

जमीन के अंदर हो सकता है खजाना

कांग्रेस के धनकुबेर सांसद धीरज साहू के रांची स्थित आवास पर आईटी की जांच छठे दिन भी जारी है। छठे दिन इनकम टैक्स की टीम के द्वारा अचानक एक मशीन लाकर धीरज साहू के कैंपस की जांच शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि जमीन के अंदर भी काफी कुछ दबा हुआ है। मंगलवार की देर शाम अचानक इनकम टैक्स की टीम के द्वारा एक मशीन मंगवाई गई है।

बताया जा रहा है कि मशीन के द्वारा जमीन के अंदर अगर हीरे-जेवरात दबाकर रखे गए होंगे या फिर कोई मेटल दबा कर रखा गया होगा तो उसकी जानकारी मिल जाएगी। आईटी की टीम धीरज साहू के रांची स्थित आवास के पूरे कैंपस की गहराई से जांच कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse