टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत द्वारा चौकीदारों की 6 सूत्री मांगों को ले राज्यभवन के पास रांची में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 15वें दिन और क्रमबद्ध अमरान अनशन का दूसरा दिन जारी है क्रमबद्ध आमरण अनशन के 6 दिसंबर को 10:20 राज्य अध्यक्ष कृष्णदयाल सिंह ने क्रमबद्ध आमरण अनशन शुरू किया था।
आज 24 घंटे होने के बाद 10:20 बजे धनराज यादव जो गिरिडीह जिला से आये एवजी चौकीदार हैं श्री कृष्णा दयाल को जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाते हुए खुद धनराज यादव 24 घंटा के लिए क्रमबद्ध अनशन पर बैठ गये हैं, जिसकी अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष कृष्णा दयाल सिंह ने की और श्री रामकिशन गोप ने किया। अपनी 6 सूत्री मांगों में सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुन: सेवा में योगदान कराने हेतु सभी उपायुक्तों को आदेश देना।
सेवा विमुक्त और एवजी चौकीदारों के रिक्त पदों पर निकाला गया विज्ञापन रद्द करने और विज्ञापन निकालने पर रोक लगाने 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार- दफदारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने का आदेश सभी उपयुक्त को देना चौकीदारों के रिक्त पदों पर विज्ञापन निकालकर नियुक्ति करने पर रोक लगाना झारखंड चौकीदार स्वर्ग नियमावली 2015 के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर बीट सृजित करना सेवा विमुक्त सभी चौकीदारों को पुन: सेवा में योगदान करने और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्ति चौकीदार दफादार के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने हेतु भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16(4) भावना के आलोक में तत्काल अध्यादेश जारी करना वर्दी भत्ता प्रति वर्ष 10000 देना चौकीदार दफादार को भी 13 माह का वेतन देना स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति का लाभ देना 31/ 12/ 1989 को सेवानिवृत्ति चौकीदार दफादार के आश्रित की नियुक्ति झारखंड कैबिनेट द्वारा पारित संकल्प के आलोक में करना, अनुकंपा के आधार पर आश्रितों में पोता नाती को जोड़ना और बाल पुलिस की तरह ही बाल चौकीदार की नियुक्ति करना प्रमुख है।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष श्री कृष्णा दयाल सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार और सेवा बिमुक्त चौकीदारों के रिक्त पदों पर निकाला गया विज्ञापन तत्काल रद्द किया जाए श्री सिंह ने कहा कि झारखंड चौकीदार स्वर्ग नियमावली 2015 की कंडिका 2(9) के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर नया विट सृजित कर नए विटो पर विज्ञापन निकाला जा सकता है श्री सिंह ने कहा कि यदि चौकीदार दफादार के पुराने बेटों पर विज्ञापन निकाला गया तो सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार के आश्रित और सेवा विमुक्त चौकीदार बहाल नहीं हो पाएंगे और इसका सीधा असर जनहित और राज्यहित पर पड़ेगा।
क्योंकि पूस्त दर पुस्त एक ही परिवार से चौकीदारी करने के कारण इनकी सूचना जनहित और राजहित में बहुत महत्वपूर्ण होती है श्री सिंह ने बताया की चौकीदारी व्यवस्था में 90% अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग (1+2) के लोग पूस्त दर पुस्त से काम करते आ रहे हैं चौकीदार दफादारो का जितना पद रिक्त है 95% इन्हीं वर्गों से रिक्त है विज्ञापन निकलने पर स्वीकृत पदों पर आरक्षण रोस्टर लगाया जा रहा है।
जिसके कारण सेवा विमुक्त चौकीदार दफादारो के आश्रित और सेवानिवृत चौकीदार २. प्रतिशत भी नियुक्त नहीं हो पाएंगे सृजित नया बीट पर ही आरक्षण रोस्टर लगाया जाए श्री सिंह ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 16 (4) की भावना के आलोक में सेवा विमुक्त चौकीदारों को पुन: सेवा में योगदान कराने और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार घटवार दिग्वार और सरदारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने हेतु तत्काल अध्यादेश जारी करें अन्यथा चौकीदारी व्यवस्था में पूस्त दर पुस्त से कार्यरत 95% अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के लोग इस व्यवस्था से बाहर हो जायेंगे।
झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के संयुक्त सचिव स्मसुल अंसारी ने बताया की झारखंड राज्य दफादार् चौकीदार पंचायत के चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 15 वां दिन जारी रखते हुए दिनांक 6 दिसंबर दिसंबर 2023 से शुरू किया गया क्रमबद्ध आमरण अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करेग।
धरना प्रदर्शन में सर्वश्री नारायण भोक्ता, रमेश पासवान, स्मसेर अंसारी मुनताज अंसारी असना देहरी, क्लेसर सनातन महली, सुनील मॉल, क्लमाई हंसदा, सोमरा उरांव, अनिरुद्ध महली, एतवा उरांव, धनराज यादव परमेश्वर पासवान, जाबिद अंसारी, गणेश मांझी, नीमाई चंद्र रजवार, कृष्णा महतो, अखिलेश साहू, अशोक राम, तपन पासवान, संतोष तुरी बुधराम उरांव आनंद डुंगडुंग विकास सिंह सहित भरी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित थे।
उक्त जानकारी झारखंड राज्य तथा चौकीदार पंचायत के प्रदेश संयुक्त सचिव समसुल अंसारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse