स्मार्ट सिटी वाले राज्यों में अपना झारखंड बना नंबर वन

 

  • देश के स्मार्ट शहरों की रैंकिंग में रांची ने लगाई बड़ी छलांग 
  • स्मार्ट सिटी मिशन के शहरों में रांची बना सेकंड टॉपर 
  • केंद्र द्वारा जारी आज की रैंकिंग में रांची दूसरे पायदान पर 
  • देश के 100 स्मार्ट शहरों में रांची दूसरे पायदान पर 
  • राज्यों की श्रेणी में झारखंड बना फिर नंबर वन 
  • आल ओवर परफॉर्मेंस के आधार पर मिली रैंकिंग

टीम एबीएन, रांची। देश के 100 स्मार्ट शहरों में हो रहे विकास कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर होने वाली लाइव रैंकिंग में झारखंड की राजधानी रांची स्मार्ट सिटी ने बड़ी छलांग लगाई है और पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वही स्मार्ट सिटी वाले शहरों में विकास के आधार पर केंद्र द्वारा जारी संबंधित राज्यों की रैंकिंग में झारखंड को देश भर में अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है। 

वैसे लगातार स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहा है कार्यों की बदौलत रांची देश के टॉप 10 शहरों में अपना स्थान सुरक्षित रखने का काम किया है। आपको बताना चाहेंगे कि रांची के धुर्वा क्षेत्र में विकसित हो रहे रांची के स्मार्ट सिटी में आधारभूत संरचना के विकास का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और बहुत जल्द बाकी का कार्य पूरा हो जाएगा। 

वही तीन चरणों में आवासीय,मिक्स यूज, इंस्टिट्यूशनल,हेल्थ सेक्टर और पब्लिक सेमी पब्लिक नेचर के कई बड़े प्लॉट का ए आक्शन भी संपन्न हो चुका है।चौथे चरण के आक्शन का कार्य प्रक्रियाधीन है।

रैंकिंग के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मानदंड

  1. स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं के तहत हो रहे विकास कार्यों के पूर्ण होने पर मिलने वाला अंक। 
  2. नन एससीएम के तहत चल रही योजनाओं के पूर्ण होने पर प्राप्त होने वाला अंक। 
  3. फंड यूटिलाइजेशन। 
  4. पिछले माह का एक्सपेंडिचर। 
  5. इंडिया साइकिल फॉर चेंज और ट्रांसपोर्ट फॉर आॅल के लिए उठाये गये कदम। 
  6. ट्यूलिप के तहत विभिन्न क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को कराए गए इंटर्नशिप । 
  7. सिटी लेवल एडवाइजरी फॉर्म की बैठकों इत्यादि।

रैंकिंग में प्राप्त अंक

इस रैंकिंग में कुल 350 अंकों में रांची को 324.48 अंक प्राप्त हुआ है,वही प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गुजरात के शहर सूरत को 335.79 अंक प्राप्त हुआ है। राज्यों की श्रेणी में झारखंड को 350 अंकों में 324.48 अंक प्राप्त हुआ है।

सीएम और विभागीय सचिव को दिया श्रेय

रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार ने कहा कि रांची स्मार्ट सिटी में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता विश्व स्तरीय है और हमारी कोशिश है कि जो प्लॉट्स आक्शन किए जा रहे हैं उसे पर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू हो और हम झारखंड की जनता को बेहतर नागरिक सेवाओं के साथ एक विश्व स्तरीय शहर दे सकें। 

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री झारखंड श्री हेमंत सोरेन जी और नगर विकास एवं आवास विभाग के विभागीय सचिव श्री विनय कुमार चौबे सर के दिशा निर्देश में शहर का विकास कार्य तेजी से चल रहा है और आधारभूत संरचना का कार्य जल्द पूरा हो जायेगा। 

स्मार्ट सिटी की क्या है अद्यतन स्थिति

गौरतलब है कि रांची स्मार्ट सिटी के तहत् आधारभूत संरचना विकसित करने का कार्य अंतिम चरण में है। रांची स्मार्ट सिटी के तहत विकसित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर 2021 में ही पूर्ण हो चुका है और यह योजना पूर्ण रूप से कार्य कर रही है। इसके तहत रांची में ट्रैफिक मैनेजमेंट, निगरानी जैसे कार्य से शहरवासियों को लाभ मिल रहा है। 

वहीं कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर से प्रतिदिन लगभग तीन हजार यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों की सूची रांची पुलिस को मुहैया करायी जा रही है ताकि उनका ई-चालान निर्गत किया जा सके। इसके अलावा स्मार्ट सिटी में राज्य पोषित अर्बन सिविक टॉवर परियोजना का कार्य अपने अंतिम चरण में है। 

वहीं 656 एकड़ भूमि में बन रहे रांची स्मार्ट सिटी एबीडी एरिया का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही पब्लिक बाईसिकल शेयरिंग सिस्टम के तहत रांची वासियों को बाईसिकल का लाभ मिल रहा है। 

स्मार्ट सिटी के सीईओ ने जतायी खुशी 

मौके पर रांची स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने पूरे हर्ष के साथ रांची स्मार्ट सिटी की पूरी टीम और संबंधित एजेंसियों को शुभकामनाएं देते हुए यह उम्मीद जतायह कि रांची स्मार्ट सिटी का कार्य स्मार्ट सिटी मिशन के पूर्ण होने से पहले पूर्ण कर लिया जायेगा। 

शहर के नागरिकों को मिल रहा लाभ 

उन्होंने कहा कि पैन सिटी में भी इंटेलिजेंट कमांड सेंटर की मदद से लोगों को कई मदद पहुंचाई जा रही है वहीं शहर के क्राइम कंट्रोल और ट्रैफिक के संचालन में पहले से काफी अंतर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि नॉन एससीएम प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट सिटी के कई इंपैक्टफुल प्रोजेक्ट राज्य सरकार की ओर से शहर को स्मार्ट बनने के लिए चलाये जा रहे हैं। श्री कुमार ने रांची स्मार्ट सिटी के पदाधिकारी, कर्मियों और पूरी टीम को इस कार्य के लिए बधाई दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse