टीम एबीएन, रांची। झारखंड में रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से बृहस्पतिवार को भी सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम से हो रही हल्की से मध्यम बारिश के कारण राज्य के दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस तथा डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है।
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया- दिन के तापमान में गिरावट अगले 24 घंटों तक जारी रह सकती है। इसके बाद यह धीरे-धीरे बढ़ सकती है, क्योंकि शुक्रवार के बाद चक्रवात का प्रभाव कम हो जायेगा।
उन्होंने कहा कि शाम से बारिश की तीव्रता कम हो जायेगी। खराब मौसम की वजह से रांची के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और कई सड़कों पर यातायात जाम हो गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse