बीआइटी लालपुर में विशेषज्ञों ने साझा किये मशीन बुद्धिमता पर अपने विचार

 

टीम एबीएन, रांची। 7 दिसंबर से शुरू दो दिवसीय कार्यक्रम जो कंप्यूटर साइंस और इंजीनयरिंग विभाग बी आई टी मेसरा लालपुर सेंटर के तत्वावधान में मशीन बुद्धिमता के साथ प्रयोग आयोजित किया जा रहा है। 

सत्र के प्रथम दिन संस्थान के कुलपति के आनलाइन संबोधन से शुरुआत की गयी। कुलपति डॉ इंद्रनील मन्ना ने कहा कि आज की जरूरतों के अनुरूप इस विषय को आम छात्रों तक इस प्रकार के कार्यक्रम एक बेहतरीन आयोजन है। हम इस आयोजन के लिए विभाग को बधाई देते हैं।

आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेंटर की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने कहा कि शुरुआत में कंप्यूटर की भूमिका इतनी महत्वपूर्ण नहीं थी, जितनी आज हो गयी हैं। क्योंकि आज मशीन हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है। 

हम कह सकते हैं कि मशीनी युग की शुरुआत हो चुकी है। इसलिए आज का जो विषय है मशीन बुद्धिमत्ता और इसका प्रयोग बहुत ही जरूरी हो गयी है। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रितेश कुमार सिंह डीन एलुमनी एंड इंटरनेशनल रिलेशन ने अपने संबोधन में बताया कि एप्लिकेशन के साथ मशीन इंटेलिजेंस पर इस अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में उपस्थित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। 

इस युग में जहां तकनीकी प्रगति अभूतपूर्व गति से बढ़ रही है। इस तरह की सभाएं नवाचार और प्रगति के आधारशिला के रूप में कार्य करती हैं। मशीन इंटेलिजेंस के अनुप्रयोग अस्मित हैं उद्योगों में क्रांति लाने और स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों को बढ़ाने से लेकर हम दुनिया के साथ कैसे बात चीत करते हैं  आकर देने तक इस ज्ञान को हम प्रयोग करते हैं। आज के इस कार्यक्रम में विषय प्रवेश संयोजक डॉ पार्थ सारथी विष्णु ने कराया और सभी अतिथियों का परिचय कराया। 

इस कार्यक्रम में डॉ अमृता प्रियम, सह संयोजक डॉ सोमित्रो चक्रवर्ती, डॉ प्रणव कुमार, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ सिबा मित्रा, डॉ संजय कुमार, मनोज कुमार, शांतनु कुमार, शुभाशीष रॉय, डॉ अनीश हैदर, डॉ  सोमनाथ मुखर्जी, डॉ मिली दत्ता, विजया लक्ष्मी, सुबोजित पॉल, डॉ अमर कुमार, डॉ प्रशांत कुमार, अनामिका कुमारी, मिनी दुबे सहित करीब 100 विद्यार्थी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 

आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सहित सभी शिक्षकों विद्यर्थियों कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापन में बोलते हुए इस कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ उमेश प्रसाद ने भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा को बताया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse