पूर्वी सिंहभूम : घर छोड़ बाहर भागे लोग, जानें क्यों...

 

चाकुलिया में भूकंप का झटका, घरों से बाहर निकले लोग

टीम एबीएन, जमशेदपुर। चाकुलिया के लोगों ने मंगलवार रात लगभग 9.50 बजे भूकंप का झटका महसूस किया। बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया एवं धालभूमगढ में भी लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया। 

चाकुलिया के नया बाजार निवासी राजेश सिंह ने बताया कि अचानक धमाके की तरह आवाज हुई। यह कुछ देर तक होती रही और घर हिलने लगा। भूकंप की बात समझ में आते ही लोग घरों से बाहर निकल कर भागे। 

कुछ सेकेंड के बाद सबकुछ पहले की तरह सामान्य हो गया। कई लोगों ने अपने घर की दीवार पर दरारें भी दिखाई। समाचार लिखे जाने तक कोई नुकसान की खबर नहीं है। कुछ सेकंड तक अफरा-तफरी मच गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse