डीएवी स्पोर्ट्स में एसआर डीएवी पुंदाग का शानदार प्रदर्शन

 

टीम एबीएन, रांची। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर 6 के तत्वावधान में डीएवी भंडारीदह में आयोजित क्रिकेट की टीम अंडर-19 बालक, अंडर -17 बालक, अंडर -17 बालिका; तीनों टीमें अपनी-अपनी वर्ग की विजेता बनीं। 

साथ ही बालक हैंडबॉल अंडर 19 एवं अंडर 17 की टीमें अपने-अपने वर्गों में उपविजेता बनीं। क्रिकेट की टीमों को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। इससे विजेताओं में उत्साह की लहर है। 

प्राचार्य एसके मिश्र ने सभी विजेताओं को उनकी उपलब्धि पर विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि अभी तो बस शुरूआत हैऔर उम्मीद है कि बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर विजयी बनेंगे। सभी खिलाड़ियों को अभी से ही खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारी करनी चाहिए, ताकि अगली प्रतियोगिताओं में भी एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग का नाम ऊंचा रहे तथा खिलाड़ियों की प्रतिभा का भी विकास हो सके। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को आगामी राज्य प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse