एबीएन न्यूज नेटवर्क, भंडरा। भंडरा प्रखंड के उदरंगी पंचायत स्थित बैमारी खेल मैदान में मंगलवार को आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता सौरव सिन्हा, जिप सदस्य राजमनी उरांव थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहित प्रमुख बरिया देवी, बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा, सीओ दिनेश प्रसाद गुप्ता, मुखिया परमेश्वर महली के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें यही सरकार की सोच है। ग्रामीण सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें और योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनें।
जिप सदस्य ने कहा कि पहले ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रखंड का चक्कर लगना पड़ता था, लेकिन सरकार ने निश्चय किया कि अब सरकार गांव, कस्बों तक जाकर लोगों की समस्या को सुनकर आन द स्पॉट समस्या का समाधान करेगी। बीडीओ ने ग्रामीणों से जनता दरबार का लाभ उठाने की अपील की।
मौके सीआई अरुण प्रसाद, बीईईओ जयनाथ महतो, बीपीएम विजय प्रसाद, पंचायत सचिव महिपाल उरांव, जेएमएम जिला उपाध्यक्ष तिवारी उरांव, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंसूर अंसारी, सहित हजारों की संख्या मे ग्रामीण मौजूद थे।
कार्यक्रम में अबुआ आवास, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण विभाग, मनरेगा, स्वास्थ्य भारत मिशन, पशुपालन विभाग, जन्म मृत्यु,15वें वित्त, निर्वाचन, बाल विकास, कृषि, राशन कार्ड, शिक्षा विभाग, जेएसएलपीएस, आधार कार्ड, श्रम विभाग, बिजली विभाग एव स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल के माध्यम से हजारों लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।
इसके अलावे तीन महिला समूहों को 15 लाख का ऋण दिया गया। दवा दुकान के लाइसेंस, 15 छात्रों को पोशाक, जाति प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, धोती साडी, कंबल सहित कई अन्य योजना के लाभुकों को परिसंपत्ति वितरित की गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse