अमन की हत्या के बाद बढ़ी जेलों की सुरक्षा

 

  • गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के बाद जेलों में बढ़ी सुरक्षा

टीम एबीएन, धनबाद। जेल में कुख्यात गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के बाद झारखंड के सभी जेलों की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गयी है। स्थिति यह है कि अब कोई जेलकर्मी अपनी बाइक की चाबी तक लेकर अंदर नहीं जा सकता है। 

वहीं झारखंड के वैसे जेल जिसमे डॉन अखिलेश सिंह और अमन साहू जैसे अपराधी बंद हैं, उनमें विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जेल आईजी ने इस संबंध में निर्देश जारी किये हैं।

जेल प्रशासन ने यह निर्देश दिया है कि जेल का सीसीटीवी कैमरा किसी भी हाल में बंद नहीं होना चाहिए। पूर्व में कई ऐसे मामले सामने आये हैं, जब जेल प्रशासन के द्वारा महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दिये गये थे। 

रांची जेल से जुड़े ऐसे मामले की जांच ईडी भी कर रही है। जेल में बंद कैदियों का सामान भी तीन स्थानों पर चेक किया जा रहा है। कंबल, चादर, थैला आदि की गहनता से तलाशी लेने के बाद कैदियों को दिया जा रहा है। यह देखा जा रहा है कि झोले में कोई आपत्तिजनक सामान तो नहीं है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse