झारखंड में भी असरदार रहेगा चक्रवाती तूफान "मिचौंग"

 

  • चक्रवाती तूफान मिचौंग का झारखंड में भी दिखेगा असर, 06-07 दिसंबर को बारिश की संभावना

टीम एबीएन, रांची। चक्रवाती तूफान मिचौंग का आंशिक असर झारखंड पर भी पड़ेगा। इसके प्रभाव से 06 और 07 दिसंबर को मुख्य रूप से पूरे राज्य में बादल छाये रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इस अवधि में राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 02 से 03 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम रहेगा। चक्रवात मिचौंग पश्चिम मध्य-दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण आंध्र तट, उत्तरी तमिलनाडु तट पर भीषण तूफान में तब्दील हो गया है। 

यह उत्तर की ओर बढ़ रहा है और मंगलवार दोपहर मछलीपट्टनम और निल्लोर के बीच टकरायेगा और गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जायेगा। उस समय इसकी गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस दौरान 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse