एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय मुक्केबाज हार्दिक पंवार ने 80 किग्रा वर्ग में, अमीषा ने 54 किग्रा वर्ग में और प्राची टोकस ने 80 प्लस किग्रा वर्ग में आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के अपने-अपने फाइनल में हार के बाद रजत पदक जीते।
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अर्मेनिया के येरेवन में खेले गये मुकाबलों में एशियाई जूनियर चैंपियन हार्दिक को रूस के एशुरोव बैरमखान के खिलाफ करीबी मुकाबले में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।
इस बीच लड़कियों के वर्ग में अमीषा और प्राची को अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में समान रूप से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। अमीषा कजाकिस्तान की अयाज़ान सिदिक से हारी, वहीं प्राची ने कड़ी प्रतिद्वंद्वी दो बार की एशियाई जूनियर चैंपियन उज्बेकिस्तान की सोबिराखोन शाखोबिद्दीनोवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
इस टूर्नामेंट में भारत पहले ही पांच कांस्य सहित 17 पदक हासिल कर चुका है।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन पायल (48 किग्रा), निशा (52 किग्रा), विनी (57 किग्रा), सृष्टि (63 किग्रा), आकांशा (70 किग्रा), मेघा (80 किग्रा), जतिन (54 किग्रा), साहिल (75 किग्रा) और हेमंत (80 प्लस किग्रा) वर्ग में स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगे।
वहीं नेहा (46 किग्रा), निधि (66 किग्रा), परी (50 किग्रा), कृतिका (75 किग्रा) और सिकंदर (48 किग्रा) ने सेमीफाइनल में अपना अभियान समाप्त करने के बाद कांस्य पदक सुरक्षित कर लिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse