दुमका डीसी का निर्देश- दिसंबर में जमा कर रहे हैं आवेदन, तो जनवरी में मिलेगा योजनाओं का लाभ

 

दुमका। जिले के रामगढ़ प्रखंड के नौखेता पंचायत में आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को आयोजित हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी रविशंकर शुक्ला ने किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि वैसे लोग जो कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए हैं। आप सभी उनके बीच जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रम की जानकारी दें। जिससे वे दूसरे पंचायत में भी आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर योजना का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी योग्य लाभुकों को पेंशन का लाभ दिया जाएगा। अब 60 वर्ष के सभी लोगों को पेंशन का लाभ मिल सकेगा। साथ ही सभी विधवा एवं दिव्यांग को भी पेंशन का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इस यूनिवर्सल पेंशन स्कीम का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने की जरूरत है। कहा कि दिसंबर में आवेदन जमा करने वाले लाभुकों को जनवरी माह से पेंशन का लाभ मिलने लगेगा। डीसी ने कहा कि कैंप में आए हुए वैसे लोग जिन्होंने अभी तक कोविड-19 का टीका नहीं लिया है, वे जल्द से जल्द टीका ले लें। कोविड-19 का टीका लेकर ही कोविड से बचा जा सकता है। टीका पूरी तरह से सुरक्षित एवं प्रभावी है। उन्होंने बच्चों और आसपास के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए टीका अवश्य लेने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आपके समस्याओं को दूर करने के लिए ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। स्टॉल पर जाकर योजनाओं की जानकारी लें और अपनी समस्याओं से अवगत करा कार्य करें। जिससे जल्द से जल्द दूर किया जा सके। आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका गर्भवती महिलाओं के सभी जांच को ससमय कराने का कार्य करने और प्रेगनेंसी के दौरान के आहार के बारे में भी जानकारी महिलाओं को देने का अपील किया। जल सहिया को समय-समय पर पानी की जांच सुनिश्चित करने का अपील किया। डीसी ने कहा कि सरकार नौजवान युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सीएमजीपी के तहत 25 लाख रुपए तक लोन देने का कार्य कर रही है। युवा जागरूक बनकर सरकार के इस कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेंने को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान डीसी ने गोद भराई अन्नप्राशन सहित सरकार के विभिन्न विभागों के परिसंपत्तियों का वितरण लाभुक के बीच किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse