सत्र 2022-24 की प्रथम वार्षिक आम सभा 24 को

 

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के सत्र 2022-24 की प्रथम वार्षिक आम सभा आगामी 24 दिसम्बर दिन रविवार को मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में अपराहन 3 बजे से होगी। 

इस संबंध में कार्यकारिणी समिति की एक आवश्यक बैठक में निर्णय लिया गया। सभा अध्यक्ष रमेश चन्द्र शर्मा ने सभा के सभी संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों से उक्त बैठक में सम्मलित होने का आह्वान किया है।

सभा के मंत्री श्री कृष्ण लाल शर्मा ने बताया कि उक्त वार्षिक आम सभा में गत वर्ष में सभा द्वारा किये गये कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया जायेगा एवं सभा के कोषाध्यक्ष श्याम सुन्दर गोवला आय–व्यय का वार्षिक ब्यौरा प्रस्तुत करेंगे।

कार्यकारिणी बैठक में अरुण कुमार जोशी एवं अशोक पुरोहित (उपाध्यक्ष) प्रदीप कुमार शर्मा एवं महेंद्र कुमार शर्मा (उपमंत्री), अमित सारस्वत (आंतरिक अंकेक्षक), गुलाब शर्मा, धर्मचन्द शर्मा, विनय जोशी (जुग्गू), राहुल शर्मा, कमल शर्मा, चेतन शर्मा, ओम प्रकाश माटोलिया, नथमल शर्मा, सुनील शर्मा सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse