झारखंड क्रिश्चियन काउंसिल का कैरोल गैदरिंग 10 को, सीएम हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

 

रांची। प्रभु यीशु के आगमन को लेकर मसीही धर्मावलंबियों में आध्यात्मिक व सामाजिक तैयारी का सिलसिला जोरों पर है। ख्रीस्त जन्मोत्सव के तिथि की बढ़ती निकटता के साथ तैयारी के साथ साथ मसीही बच्चे से लेकर युवा वर्ग और बुजुर्गों का उत्साह चरण पर देखा जा रहा है। बालक येसु के जन्मोत्सव को लेकर लोगो की विश्वास व उत्साह को देखते हुए जनजन तक प्रभु यीशु के प्यार और सेवा का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से झारखंड क्रिश्चियन काउंसिल (जेसीसी) के तत्वावधान में 10 दिसंबर शुक्रवार को क्रिसमस कैरोल गैदरिंग का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जेसीसी के बिशप डेनियल पोंडराज ने गुरुवार को गोस्सनर कंपाउंड स्थित एचआरडीसी सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। बिशप पोंडराज ने बताया कि प्रभु येसु के जन्मोत्सव की खुशी मनाने में सभी धर्म को साथ लेकर मनाया जाएगी। उन्होंने प्रेस को बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कोरोना संक्रमण तथा उस संक्रमण के कहर ने इस जगत के तमाम आम व खास को ख्रीस्तीय आदर्श व मूल्यों में परस्पर मेल, निस्वार्थ प्रेम, सेवा, दया और परोपकारिता में जीने का संदेश दिया। वहीं दूसरी ओर इस महामारी में हम में से कई एक लोगों ने अपने अजीज लोगों को खोया। कई बच्चे अनाथ हो गए। कई माताएं निसंतान हो गयी। कई सुहागन विधवा हो गयी हैं। इन्हीं तमाम बिंदुओं को ध्यान में रख क्रिसमस कैरोल गैदरिंग से पहले कोरोना के कारण परलोक सिधार गए तमाम लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित की जाएगी तथा उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। साथ ही उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। बिशप पोंडराज ने कहा कि कैरोल गैदरिंग के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री हफिजुल हसन अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, महिला विकास मंत्री जोबा मांझी, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के साथ विधायक नमन विक्सल कोंगड़ी, मथुरा महतो, भूषण बाड़ा, संजीव सरदार, बंधु तिर्की, रामदास सोरेन, राजेश कच्छप, अंबा प्रसाद, समीर मोहंती, बैजनाथ राम, भूषण तिर्की सहित कई अन्य शामिल होंगे। बिशप डेनियल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य के सभी चर्चो के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कैरोल गैदरिंग का यह कार्यक्रम मसीही समाज को एकजुट करने का सफल प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में मसीही समाज के बच्चों द्वारा अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका मिलेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य इनाम भी दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में 40 वर्षों से बंधुआ मजदूर फुच्चा मोहली को झारखंड वापस लाने वाले सामाजिक संगठन के सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण लोकप्रिय विश्व विख्यात सिंगार शेल्डन बांगेड़ा होंगे। कैरोल गैदरिंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने गायन से लोगों का खूब मनोरंजन करेंगे। इस मौके पर जमादार मोहली, सुरेश सांगा, जोसेफ, सागर रविदास, शहदेव हंसदा सहित अन्य मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse