टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले की बहू उमा पांडेय की पुत्री प्रेरणा पांडे ने मिस झारखंड 2023 का खिताब जीतकर ठाकुरगांव और लोहरदगा दोनों का नाम रोशन किया।
रांची में आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता में रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर, गुमला, देवघर, चाईबासा समेत अन्य जिलों के कुल 48 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें 27 प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले तक पहुंचे। उसमें प्रेरणा पांडे ने बेहतर प्रदर्शन कर मिस झारखंड विजेता 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है।
इससे पूर्व में भी प्रेरणा टॉप मॉडल तथा बेस्ट पोज का अवार्ड अपने नाम कर चुकी है। बताते चलें कि प्रेरणा पांडे का ससुराल लोहरदगा है और उनके पति अनन्त शर्मा लोहरदगा निवासी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse