देवस्थल में तोड़फोड़ के विरोध में रांची डाल्टनगंज मार्ग 8 घंटे से जाम

 

टीम एबीएन, रांची। मांडर थाना क्षेत्र में चार धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ की वारदात के बाद ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिल रहा है। परंपरागत हथियारों से लैस ग्रामीण ने मिलकर रांची डालटेनगंज मार्ग को अवरूद्ध कर दिया है। 

रांची ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो मौके पर कैंप कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी लगातार भीड़ को समझने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भी सड़क से हटने को तैयार नहीं है। 

ग्रामीण एसपी ने बताया कि पहली प्राथमिकता सड़क को जाम से मुक्त करवाने का है उसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण एसपी के अनुसार धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के आरोपियों की तलाश की जा रही है, इसके लिए एसआईटी का भी गठन कर दिया गया है।

शुक्रवार सुबह 5 बजे ही ग्रामीण सड़कों पर उतरे और रांची डालटेनगंज मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। इसके साथ ही ठाकुरगांव, चान्हो, बीजू पाड़ा के सभी चौक चौराहे जाम की स्थिति में है। तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल इलाके में तैनात किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse