एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर आज वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया है। अब फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा।
बता दें टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंच चुकी है। उसने न्यूजीलैंड को 70 रन से शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री की है। टीम इंडिया चौथी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। वो इससे पहले 2011 के फाइनल में पहुंची थी और चैंपियन बनी थी। यानी 12 साल भारतीय टीम वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला खेलेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse