बदलते परिवेश में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : डीपीआरओ गुमला

 

  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के नेत्तृत्व में संगोष्ठी का आयोजन
  • वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ कश्यप एवं शहजाद अनवर को किया गया समानित

टीम एबीएन, गुमला। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आज गुमला के सूचना भवन के सभागार में झारखंड स्टेट जर्नलिस्ट यूनियन गुमला जिला इकाई के सौजन्य से एक परिचर्चा  आयोजित की गयी। 

मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी जिला सूचना पदाधिकारी ललन कुमार ने बड़े ही बेबाकी से कहा कि आज की इस बदलते परिवेश में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज केवल प्रिंट मीडिया नहीं है इलेक्ट्रॉनिक मिडिया सोशल मिडिया और वेब मीडिया के कारण समाचार जगत में बड़ी  क्रांति आयी है। 

ऐसे में पत्रकारों की जवाबदेही समाज के प्रति भी बढ़ गयी है। क्योंकि सोशल मीडिया में कई तरह के फेक न्यूज के कारण समाज में अनेक अवसरों पर गलत असर दिखाई देने लगता हैं। 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और प्रेस के सकारात्मक सहयोग से ही क्षेत्र का विकास हो सकता है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि योजनाओं में जो कमी और अच्छाइयां हैं उसे बेबाकी से उजागर करें। ताकि जिला प्रशासन उसमें उसमें सुधार ला सके। 

मौके पर वेटनर पत्रकार अशोक कुमार मुकुल ने कहा कि पहले और अब के पत्रकारिता में ही नहीं मीडिया घराने और मीडिया की कार्यशैली में भी बदलाव हुए हैं। हम पत्रकारों के लिए यह एक बड़ी चुनौती है। इसलिए इन परिवर्तनों ध्यान में रहकर सामंजस्य बनाते हुए लेखन कार्य करना चाहिए। 

झारखंड स्टेट जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव प्रसाद शर्मा ने कहा कि 16 नवंबर 1966 को भारतीय प्रेस परिषद ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाने की शुरूआत की। इस दिन पत्रकारों के कर्तव्य अधिकार की चर्चा के साथ-साथ उन्हें आत्म मंथन करने की भी आवश्यकता है। 

संगोष्ठी की अध्यक्षता यूनियन के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार और धन्यवाद ज्ञापन सचिव हेमंत दुबे ने किया। परिचर्चा में अमरनाथ कश्यप, शहजाद अनवर निर्मल सिंह रविंद्र मिश्रा हरिओम सुधांशु गणपत लाल चौरसिया ने भी अपने अपने विचार रखे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse