बॉलीवुड सिंगर जावेद अली और गजल गायक कुमार सत्यम के सुरों पर झूमेंगे झारखंडवासी

 

झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस 

  • बॉलीवुड सिंगर जावेद अली और गजल गायक कुमार सत्यम बिखेरेंगे सुरों की लड़ी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ को विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो के नेतृत्व में यादगार बनाने की तैयारी चल रही है। इस बार बॉलीवुड सिंगर जावेद अली और गजल गायक कुमार सत्यम अपने सुरों से अतिथियों को झुमायेंगे। जबकि गीत और गजल में हास्य का तड़का डालेंगे रविंद्र सोनी।

जाहिर है इस बार 23 नवंबर की शाम बेहद यादगार होने वाली है। जावेद अली किसी परिचय को मोहताज नहीं है। पुष्पा फिल्म में उनका गाना तेरी झलक अशर्फी खूब चली थी।

उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाये हैं। पहली बार करीब से रांची के लोग उनको देखेंगे और सुनेंगे। पिछले साल कवि सम्राट कुमार विश्वास ने अपने काव्य और व्यंग से जबरदस्त समां बांधा था।

उन्होंने झारखंड के कई मंत्रियों और यहां की राजनीति पर जमकर चुटकी ली थी।
विधानसभा स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत सुबह 11 बजे राज्यपाल के गार्ड ऑफ ऑनर से शुरू होगी। 

कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे। दीप प्रज्वलन के बाद चयनित उत्कृष्ट विधायक को सम्मानित किया जायेगा। पिछले साल भाकपा माले विधायक बिनोद सिंह को यह सम्मान मिला था।

इसके अलावा विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मी सम्मानित किये जायेंगे। इसके बाद देश की सीमा पर और नक्सल अभियान में शहीद और शांतिकाल में वीरता प्राप्त झारखंड के बहादुर पुलिसकर्मियों और जवान सम्मानित किये जायेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse