गुमला : पिकनिक ने छीन ली दो युवकों की जिंदगी

 

  • गुमला में नेतरहाट से पिकनिक मनाकर लौट रहे दो स्कूटी सवार युवक सड़क हादसे में घायल, एक की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, डुमरी, गुमला। नेतरहाट से पिकनिक मनाकर लौट रहे दो स्कूटी सवार युवकों को बोलेरो ने सरगांव कुरुमगढ़ के समीप अपनी चपेट में ले लिया। इस सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी। 

डुमरी थाना के दीना बैगाटोली निवासी रोहन गोप (पिता स्व. दिनेश्वर गोप) अपने दोस्त स्टेफन कुजूर (पिता जोहन कुजूर) के साथ नेतरहाट से पिकनिक मना कर लौट रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने चपेट में ले लिया। 

स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों घायलो को सीएचसी चैनपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के क्रम में रोहन गोप को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक और घायल स्टेफन कुजूर को पोस्टमार्टम व बेहतर इलाज के लिए गुमला अस्पताल भेज दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse